मेरठ

Shrikant Tyagi Update : मेरठ पहुंचे सीएम योगी से श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने की ये बड़ी मांग

Shrikant Tyagi Update News मेरठ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां मंडलीय समीक्षा बैठक करने के लिए पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर कमिश्नरी पार्क में त्यागी समाज के लोग श्रीकांत त्यागी के समर्थन में धरना दे रहे थे। धरने पर पहुंचीं श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग की। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सांसदों की संपत्ति की जांच की मांग कर डाली। अनु त्यागी ने नोएडा के सांसद पर आरोप लगाए।

2 min read
Aug 26, 2022
मेरठ पहुंचे सीएम योगी से श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने की ये बड़ी मांग

Shrikant Tyagi Update News नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी के समर्थम में मेरठ कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में आज शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। आज मेरठ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंडलीय समीक्षा बैठक करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने त्यागी समाज से धरना समाप्त करने की मांग की थी। लेकिन त्यागी समाज ने कहा कि अगर उनकी मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करवा दी जाए तो वो धरना समाप्त कर देंगे। त्यागी समाज के धरने में आज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी भी पहुंचीं। अनु त्यागी ने कहा कि पुलिसकर्मियों उनके साथ अभद्रता करते हुए गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। उस समय कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की और कहा कि सांसद की संपति की जांच की जानी चाहिए।


अनु त्यागी ने कहा कि थाना प्रभारी ने जिस तरह के अपशब्द बोले उन्हें बताया नहीं जा सकता। तीन दिन थाने में रखा गया। घर की बिजली काट दी और 16 घंटे तक बच्चे भूखे रहे। नौ और 12 साल के बच्चों को सोसायटी के लोगों ने गुंडा तक कह दिया। सोसायटी के कुछ लोगों ने पहले से साजिश रची थी। मात्र छह इंच का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया। सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अस्पताल में किए जा रहे अवैध निर्माण की जांच की जानी चाहिए।श्रीकांत त्यागी प्रकरण में कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी समाज के अनिश्चितकालीन धरने में पहुंची।


रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा त्यागी समाज को एकजुट होना होगा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महेश शर्मा को जवाब देने का समय आ गया है। श्रीकांत त्यागी का गाली देना गलत था लेकिन जो कार्रवाई की गई उसका विरोध करते हैं। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि नोएडा में महापंचायत में सांसद महेश शर्मा ने करीबियों को मंच पर बैठाया। वहीं शुक्रवार सुबह धरने के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महेश शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

Published on:
26 Aug 2022 04:10 pm
Also Read
View All