1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में पिटाई से कक्षा तीन के छात्र की मौत, प्रधानाचार्य पर लगाए आरोप

मेरठ में एक इंटर कालेज में कक्षा तीन में पढ़ाई कर रहे दस साल के छात्र की पिटाई से मौत हो गई। आरोप है कि कक्षा तीन के छात्र की पिटाई कक्षा दस के एक छात्र ने की थी। जिसके बाद उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर आज शुक्रवार को छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने मृत छात्र का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2022, 3:36 PM IST

स्कूल में पिटाई से कक्षा तीन के छात्र की मौत, प्रधानाचार्य पर लगाए आरोप

स्कूल में पिटाई से कक्षा तीन के छात्र की मौत, प्रधानाचार्य पर लगाए आरोप

जिले के थाना भावनपुर इलाके में स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ने वाले दस वर्षीय छात्र के साथ कक्षा दस में पढ़ने वाले छात्र ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि कक्षा दस में पढ़ने वाले छात्र ने कक्षा तीन के छात्र को बुरी तरह से पीटा। जिससे कक्षा तीन का छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। उसको गुम चोटें आई। छात्र की इस कदर पिटाई की गई कि आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर जब शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक छात्र के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें किसी तरह से शांत कराया। ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अमर सिंह पट्टी निवासी 10 वर्षीय जीतू पुत्र मांगेराम के साथ कैलाशवती शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 के छात्र ने गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्कूल से घायल छात्र जीतू घर पहुंचा। जहां पर उसकी मां ने गांव में ही एक चिकित्सक को बुलाकर उपचार दिलाया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया। आज सुबह बच्चे की हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की सूचना पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण कैलाशवती शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय में जमा हो गए और जमकर हंगामा कर दिया।


यह भी पढ़ें : Lumpy Skin Disease Virus : मेरठ मंडल हाईरिस्क जोन घोषित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों के मौजूदगी के बावजूद जीतू के साथ मारपीट की गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से पांच लाख रुपये व मृतक की मां को नौकरी की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश