1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lumpy Skin Disease Virus : मेरठ मंडल हाईरिस्क जोन घोषित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Lumpy Skin Disease Virus लंपी बीमारी अब पश्चिमी उप्र के दुधारू पशुओं में तेजी से फैल रही है। सहारनपुर और मेरठ मंडल को अब हाईरिसक जोन घोषित किया गया है। मेरठ मंडल में लंपी वायरस को लेकर पशु चिकित्सा विभाग ने कई टीमों का गठन किया है। बुधवार को मेरठ मे 75 गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक अब तक तीन सौ से अधिक गोवंशों में लंपी के वायरस मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 25 Aug 2022, 10:14 AM IST

Lumpy Skin Disease Virus : मेरठ मंडल हाईरिस्क जोन घोषित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Lumpy Skin Disease Virus : मेरठ मंडल हाईरिस्क जोन घोषित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Lumpy Skin Disease Virus गोवंश में लंपी त्वचा रोग तेजी से बढ़ रहा है। गांव-देहात के साथ ही अब इसका प्रकोश शहर के गोवंशों में भी देखने को मिल रहा है। मेरठ मंडल में लंपी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसको हाईरिस्क जोन में रखा गया है। वहीं मेरठ की गोपाल गोशाला में लंपी रोग की चपेट में चार गायें आ गई है। लंपी की चपेट में आई गायों को अन्य गायों से अलग कर दिया गया है। वहीं लंपी की चपेट में आए पशुओं की संख्या अब तीन सौ के पार पहुंच गई है। हालांकि 35 गोवंश लंपी बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं बुधवार को लंपी के नए 75 केस मिले हैं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेश गर्ग ने जानकारी दी कि घरों के साथ गोशालाओं में लंपी बीमारी अब फैल रही है। तीन सेंपल जांच के लिए बरेली स्थित लैब में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि लंपी वायरस की रोकथाम को शासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत संक्रमित गोवंश को घरों में ही अलग रखकर आईसोलेट किया जा रहा है। पशु-पालकों को बीमारी से बचाव के देसी उपचार भी बताएं गए हैं। वहीं मेरठ को लंपी बीमारी से रोकथाम के लिए 90 हजार वैक्सीन की मांग शासन से की गई है।


यह भी पढ़ें : CM Yogi Adityanath visits Meerut : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, रात्रि विश्राम का भी है प्रोग्राम

उन्होंने जानकारी दी है कि बीमारी से बचाव के लिए टीमें गठित की गई हैं। पशुओं के लाने ले जाने पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है। हर जगह सेनेटाइजेशन, फॉगिंग का काम चल रहा है। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पशु की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। पशुपालन निदेशालय का कन्ट्रोल रूम का नम्बर 0522.2741191 व जिले में 9412313943 पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश