मेरठ

छह महीने बाद यह महिला ठग उसी ज्वैलर्स के यहां पहुंची, इसके साथ क्या हुआ, जरूर जानिए

पैसे की तंगी बताकर गहने बेचने आयी थी, जब बात खुली तो हैरत में पड़ गए सभी  
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2018, 1:53 PM IST
meerut

मेरठ। ठगी करके सोने की ज्वेलरी सुनार के यहां बेचने एक महिला ठग को पड़ गया। यह ठग महिला कस्बे के कई ज्वैलर्स को चूना लगा चुकी थी। जिसके यहां वह सामान बेचने गर्इ, उस ज्वैलर्स ने भी चालाकी दिखाई महिला को अपनी दुकान में बैठाकर चाय पिलाई। इसी बीच वह भीतर गया और अपने नौकरों से सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर उस महिला के चेहरे से मिलान किया तो यह महिला इसी ज्वैलर्स को करीब छह महीने पहले भी ठग चुकी थी। ज्वैलर्स ने बाजार के अन्य सुनारों को बुलाया तो सभी ने महिला को पहचान लिया। फिर क्या था, थाने से पुलिस मौके पर बुलवा ली गर्इ और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह है मामला

मवाना के सुभाष बाजार में सर्राफ सचिन की दुकान है। सचिन दुकान पर बैठे थे, उसी दौरान एक महिला उनके पास आई और अपने साथ लार्इ सोने के गहने बेचने की बात कही। महिला से जब गहने बेचने का कारण पूछा तो उसने पैसे की तंगी और घरेलू मजबूरी बताया। सचिन को महिला की बात पर शक हुआ तो उसने उसे बातों में लगा लिया और उसके लिए चाय-नाश्ता भी मंगाया। इसी बीच सचिन ने अपने नौकरों को सीसीटीवी की फुटेज निकालकर महिला के चेहरे की पहचान करने को बोला। दरअसल, यह महिला कोई आैर नहीं वही महिला ठग थी, जो उसकी दुकान पर छह माह पूर्व आई थी और उसे लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई थी। यह महिला पहले भी कई सर्राफों को जेवर बेचने या खरीदने के नाम पर चूना लगा चुकी है। घटनास्थल पर अन्य सर्राफ की भीड़ लग गई और सबने महिला को पहचान लिया। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस्पेक्टर परविंदर ने बताया कि महिला अपने आप को निर्दोष बता रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महिला ने जो जेवर बेचने के लिए सर्राफ को दिए जांच के बाद वह भी नकली निकले।

कभी बुर्का, तो कभी साड़ी

इंचौली थाना क्षेत्र के गांव बिचौला की रहने वाली यह महिला कभी बुर्का पहनकर तो कभी साड़ी पहनकर सर्राफ की दुकानों में ठगी करने जाती थी। जिससे कोई पहचान न कर सके। महिला ने अपना नाम पारुल बताया है।

देखें वीडियोः ताजमहल पर आजम खान के इस बयान से खुश हो जाएंगे भाजपा आैर हिन्दू संगठन

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला