4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 करोड़ की पुरानी करेंसी मामले में बिल्डर के घर आयकर विभाग का छापा, बरामद डायरी खोलेगी राज

सुप्रीम कोर्ट के अरेस्ट स्टे के बाद चल रही जांच, आयकर टीम ने घंटों पूछताछ की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Feb 2018, 5:23 PM IST

meerut

मेरठ। बिल्डर संजीव मित्तल के घर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। छापे के दौरान बिल्डर के घर से आयकर विभाग को कई अहम जानकारियां हाथ लगी। आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर संजीव मित्तल से कई घंटे बंद कमरे में पूछताछ की। जिसमें संजीव ने आयकर विभाग को 25 करोड़ की बरामद पुरानी करेंसी के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।

बंद कमरे में घंटों पूछताछ

नोटबंदी के बाद मेरठ में अब तक की सबसे बडी पुरानी करेंसी बरामदगी मामले में बिल्डर संजीव मित्तल के घर पर छापा मारकर उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बताते चले कि बीती 29 दिसंबर को बिल्डर संजीव मित्तल

यह भी पढ़ेंः एक महीने से नाबालिग है गुम,मां-बेटे सुबह निकलते हैं तलाश में शाम को लौटते हैं खाली हाथ

यह भी पढ़ेंः अजब-गजब: यहां जानवर भी होते हैं भगवान की भक्ति में लीन-देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः इस शहर में फंसी एंबुलेंस को रास्ता तक नहीं दिया जाता, स्मार्ट सिटी कैसे बन जाता!

यह भी पढ़ेंः किन्नरों ने योगी सरकार पर लगाए बड़े आरोप, कहां- उनके साथ हो रहा ये काम

के घर से पुलिस छापामारी के दौरान 25 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद हुई थी। इसके बाद से बिल्डर फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से उसे अरेस्ट स्टे मिला है। आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर संजीव मित्तल के घर पहुंचकर बंद कमरे में उससे घंटों पूछताछ की। तीन गाड़ियों में आए आयकर विभाग और पुलिस की टीम सुबह राजकमल एन्क्लेव स्थित बिल्डर संजीव मित्तल के घर पहुंची। पुलिस और आयकर की टीम को देखकर परिजनों में हडकंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने इस दौरान घर के किसी सदस्य को संभलने का मौका नहीं दिया और सीधे घर में दाखिल हो गए। आयकर विभाग की टीम में आए अधिकारियों ने संजीव मित्तल और उसके घर के परिजनों से अलग-अलग बंद कमरे में पूछताछ की।

पुराने अभिलेख आैर डायरी

घर से टीम को पुराने अभिलेख भी मिले हैं जिनके बार में परिजनों से जानकारी ली गई। माना जा रहा था कि आयकर विभाग की यह छापेमारी कुछ घंटे में खत्म हो जाएगी, लेकिन जिस तरह से कार्रवाई आधी रात तक चली उससे माना जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम के हाथ अहम सुराग लगे हैं। टीम के हाथ एक डायरी लगी है। जिसमें कई लोगों के नाम और पते हैं। इससे आयकर विभाग के रडार पर और भी कई लोग आ गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश