3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महीने से नाबालिग है गुम, मां-बेटे सुबह निकलते हैं तलाश में शाम को लौटते हैं खाली हाथ

नाबालिग को ढूंढ़ने में इंचौली थाना पुलिस नकारा साबित हुर्इ, गांव के लाेगों ने एसएसपी से लगार्इ गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Jan 2018, 9:34 PM IST

meerut

मेरठ। एक वृद्धा बीती 5 जनवरी से अपनी नबालिग पुत्री की तलाश में गांव-गांव भटक रही है, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। नबालिग लड़की का भाई भी अपनी बहन की तलाश में पिछले 15 दिन से घर से सुबह निकल जाता है, लेकिन शाम को थका-हारा निराश लौटता है। मां जब पूछती है बेटी का कहीं पता चला तो वह कोई जवाब नहीं दे पाता। एसएसपी कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ पहुंची मां-बेटे ने बताया कि वे इंचौली थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। उसकी बेटी आयु 17 वर्ष है आैर पांच जनवरी को थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करार्इ थी। तभी से दोनों थाना पुलिस से कर्इ बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

मुकदमा वापस ले लो नहीं

गायब नाबालिग के भाई ने बताया कि 20 जनवरी को किसी अज्ञात नंबर से फोन आया और उसे धमकी दी गई कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो जान से मार दिए जाओगे। 23 जनवरी को मां के बड़े बेटे की जानी क्षेत्र में हत्या करके उसका शव कुंदे से लटका दिया था। इसकी रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने थाना इंचौली में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अभी तक भाई के हत्यारोपियों को भी बरामद नहीं किया।

यह हो गर्इ स्थिति

नाबालिग के भार्इ ने बताया कि वह आैर उसकी मां सुबह उसकी तलाश में निकलते हैं, लेकिन शाम को खाली हाथ लौटते हैं। वह उसको गांव-गांव तलाशते घूम रहे हैं, लेकिन उसका कोर्इ पता नहीं चला।

कहां हैं आधी आबादी सुरक्षित

क्रांतिधरा पर आधी आबादी सुरक्षित नहीं रह गर्इ है। पिछले सप्ताह तीन युवती गुम हो चुकी हैं। इनके परिजन थाना पुलिस के चक्कर काटकर थक गए हैं, लेकिन पुलिस ने इनके गायब होने का मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर पल्ला झाड़ रही है।

एसएसपी ने कहा

एसएसपी मंजिल सैनी ने नाबालिग के गुम हो जाने पर कहा कि थाना पुलिस से पूरी जानकारी ली गर्इ है। इस मामले में पुलिस ने क्या किया, इस लिखित रूप से मांगा गया है आैर जल्द ढूंढ़ने के लिए कहा गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश