मेरठ

UP Board Result 2018: तोेफापुर के बेटे ने यूपी को दे दिया तोहफा, जिंदगी में बनना चाहता है यह

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षा में यूपी में बनाया नौवां स्थान आैर जनपद में रहा अव्वल नंबर
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 8:41 PM IST
meerut

मेरठ। डाक विभाग में पोस्टमास्टर आैर गांव तोफापुर का बेटा यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रदेश मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर प्रदेशभर के लोगों को तोहफा दे सकता है, यह सुशांत सिंह ने साबित किया है। एएस इंटर कालेज मवाना के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्र सुशांत ने मेरठ जनपद तो टाॅप किया ही है, बल्कि प्रदेश की इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया है। सुशांत ने हिन्दी में 86, अंग्रेजी में 86, भौतिक विज्ञान में 90, रसायन विज्ञान में 96 आैर गणित में 97 अंक हासिल किए हैं। सुशांत बड़ा होकर इंजीनियर बनना चाहता है। जनपद टाॅप आैर प्रदेश लिस्ट में नौवां स्थान हासिल करने के बाद से उसके गांव में उत्सव मन रहा है।

सुशांत के पिता हैं पोस्टमास्टर

मवाना के गांव तोफापुर में सुशांत के पिता अमरपाल सिंह गांव के डाकघर में पोस्टमास्टर हैं। दो भाइयों व दो बहनों में दूसरे नंबर पर सुशांत ने खुद की पढ़ार्इ से यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी मदद बीएससी कर रही बहन रुचिका ने की। सुशांत ने पूरे साल आठ से दस घंटे मेहनत करके ९१ फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। सुशांत का कहना है कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इसके लिए इंटरमीडिएट के लिए आैर ज्यादा मेहनत करेगा।

बधार्इ देने वालों का तांता

सुशांत के यूपी मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान आैर जनपद टाॅप करने के बाद से पिता आैर परिवार वालों को बधार्इ देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता का कहना है कि सुशांत को उसका सपना पूरा कराने में पूरी मदद करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला