मेरठ

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा- भाजपा सरकार में शिकार हो रहे निर्दोष लोग

Highlights सपा नेता ने दिल्ली में भीड़ हिंसा की घटना पर शोक जताया पीड़ितों के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया कहा- असली मुद्दों से भटक गई है केंद्र और प्रदेश सरकार  

less than 1 minute read
Sep 10, 2019
meerut

मेरठ। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा सरकार के राज में निर्दोष लोगों के शिकार होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के राज में लोकतंत्र भीड़ तंत्र में बदल गया है और बिना किसी अपराध के लोग इस भीड़ का शिकार हो रहे हैं।

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने शामली के गढ़ी दौलत पहुंचकर दिल्ली में भीड़ हिंसा में मारे गए कारी उवेश के पिता इस्लाम से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र भीड़ तंत्र में बदल रहा है, बिना किसी गलती के निर्दोष लोग भीड़ की हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनता के बुनियादी मुद्दे बेरोजगारी, किसानों की आर्थिक बदहाली, बिजली एवं डीजल के दामों में बढ़ोतरी, बाजार में मंदी आदि की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमाल, विधान परिषद सदस्य परवेज अली, योजना आयोग के सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार भी मौजूद थे।

Published on:
10 Sept 2019 10:23 am