मेरठ

सपा विधायक के फूफा की कोरोना से मौत, अब तक 13 ने तोड़ा दम, नए 21 मरीजों से आंकड़ा पहुंचा 230

Highlights मेरठ में 67 साल के बुजुर्ग ने घर पर ही दम तोड़ा रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव सुनकर हार्टअटैक से मौत एक ही परिवार के 14 लोगों में संक्रमण से हड़कंप  
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2020, 10:12 AM IST
meerut

मेरठ। शहर से सपा विधायक रफीक अंसारी के फूफा की कोरोना से मौत हो गई। वहीं एक अन्य की भी कोरोना से मौत हुई। इस व्यक्ति की कई दिन से तबियत खराब थी और इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। अपनी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सुनकर हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत हो गई।

शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोज जो रिपोर्ट मिल रही है, वे सभी की चिंता बढ़ाने वाली हैं। शनिवार को भी 21 नए केस मिले हैं, जिससे आंकड़ा 230 तक पहुंच गया है। इनमे एक डॉक्टर भी शामिल है, जबकि आज दो और मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या भी 13 तक पहुंच चुकी है। आज मरने वालों में मेरठ के विधायक के रिश्तेदार भी शामिल है। इसी बीच डीएम अनिल ढींगरा ने शनिवार को मेरठ मेडिकल कालेज में शाम को छापा मारा और मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में संक्रमितों को उपचार न मिलने का मामला सामने आने के बाद ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मेरठ में मिले 21 संक्रमित में 17 लोग एक ही मोहल्ला रविंद्रपुरी के रहने वाले हैं। ये सभी वहां के एक कोरोना मरीज सब्जी वाले के संपर्क में आए थे। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 230 हो गई है। दो लोगो की मौत हो गई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 13 हो गयी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान