मेरठ

इस बड़े सपा नेता ने कहा- भाजपा की नींद उड़ी हुर्इ, प्रदेश में किसान समेत हर वर्ग परेशान

प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं, नोटबंदी आैर जीएसटी प्रदेश के लोगों पर हावी
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 12:45 PM IST
meerut

मेरठ। सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर भाजपा की नींद उड़ी हुई है। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। देश का किसान खुशहाल नहीं है। यह बातें मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते हुए सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहीं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं

जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सपाई मोदीपुरम पुल के पास पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली जा रहे सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, जिसको लेकर हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों से व्यापारी, आम जनमानस, नौकरी पेशे से जुड़े लोगों की हालत खराब हो गई है। सरकार टैक्स लगातार वसूल रही है, मगर सुविधा के नाम पर सिफर है।

अमित शाह दे रहे पद से बढ़कर बयान

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी जिम्मेदारी वाले पद से कहीं अधिक आगे बढ़कर बयान देते हैं, जो उचित नहीं है।

भाजपा राज में किसान और दलित सुरक्षित नहीं

नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा राज में दलित और किसान सुरक्षित नहीं है। दोनों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आने वाले चुनाव में किसान-दलित और मुस्लिम मिलकर भाजपा को उसकी औकात बता देंगे। नरेश उत्तम ने इस दौरान मीडिया से दूरियां बनाई और वह किसी भी प्रश्न का जवाब दिए बिना निकल गए। पूछने पर उन्होंने बताया कि मीडिया पूछती कुछ है और छापती कुछ है। इसलिए मीडिया से वह बचना चाहते हैं। प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है, दलित आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने मेरठ में हुए दो अप्रैल के उपद्रव के लिए भाजपा को दोषी करार दिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला