मेरठ

बच्चियों से दरिंदगी के मामले में अब इस अभियान से बढ़ेगी जांच, एसएसपी ने कही ये बड़ी बात

रिटायर्ड बीमा अधिकारी की बच्चियों से दरिंदगी का मामला पुलिस की गहन जांच में कुछ आैर नाम आए सामने चाइल्ड लाइन आैर बाल आयोग की भी टीम गठित

less than 1 minute read
May 04, 2019
बच्चियों से दरिंदगी के मामले में अब 'दुर्गा' आैर 'देवी' अभियान के साथ बढ़ेगी जांच

मेरठ। मेरठ के जागृति विहार में बच्चियों से रिटायर्ड बीमा अधिकारी की दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद सामाजिक संस्थाएं भी एक्टिव हो गई हैं। वहीं एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि चाइल्ड लाइन और बाल आयोग भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि चाइल्ड लाइन ने बच्चियों के बारे में पुलिस से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। बच्चियों के स्टेटमेंट के लिए चाइल्ड लाइन और बाल आयोग की टीम गठित कर दी गई है। टीम बच्चियों के स्टेटमेंट ले रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

'दुर्गा' आैर 'देवी' नाम से चलेगा अभियान

एसएसपी नितिन तिवारी ने हैवानियत की शिकार होने वाले बेटियों को इंसाफ दिलाने की बात कही। उन्होंने बताया है कि बच्चियों का काल्पनिक नाम 'दुर्गा और देवी' दिया गया है। लिखापढ़ी में भी इन बच्चियों के नाम 'दुर्गा' और 'देवी' लिखा जाने का दावा किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी विमलचंद के घर की नौकरानी बराबर की हिस्सेदार है। मेरठ में 'दुर्गा' और 'देवी' के ही नाम से अभियान चलाया जाएगा। सीडब्ल्यूसी के तहत सारी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस हर प्रयास करेगी। इस मामले में पड़ोस की एक महिला और नौकरानी शामिल है। जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवार्इ होगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
04 May 2019 05:06 pm
Also Read
View All