मेरठ

अतीक अहमद के बेटे असद और शूटरों की तलाश में पश्चिम यूपी में STF की दबिश

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या में असद नामजद है। अतीक के बेटे और शूटरों की तलाश में मेरठ और पश्चिम यूपी में STF दबिश दे रही है।

2 min read
Mar 14, 2023
प्रयागराज में उमेश पाल शूटआउट। (फाइल फोटो)

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके गिरोह के शूटरों की तलाश में मेरठ सहित पश्चिम यूपी में एसटीएफ की ताबड़तोड़ दबिश जारी है।

एसटीएफ इस समय उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में मेरठ और नोएडा में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मेरठ और नोएडा की एसटीएफ टीम को माफिया अतीक अंसारी के शूटरों और बेटे की तलाश में लगाया गया है।

एसटीएफ ने मेरठ और नोएडा में 200 से अधिक मोबाइल नंबरों और उनकी जांच के लिए सर्विलांस पर लगाया है।

अतीक के बेटे असद पर 2.50 लाख रुपए का इनाम
राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में माफिया अतीक के शूटर बेटे असद पर 2.50 लाख रुपए का इनाम है।

बता दें कि अतीक की बहन की ससुराल मेरठ के भवानीनगर में है, जहां पर पहले माफिया अतीक और उसके बेटे आते थे। उनके रिश्तेदारों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि असद कहां छुपा हो सकता है।

Published on:
14 Mar 2023 09:11 pm
Also Read
View All