26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी के पीए को मेरठ पुलिस ने भेजा नोटिस, ये है पूरा मामला

एक तरफ जहां सीबीआई और ईडी ने गांधी परिवार पर शिकंजा कसा हुआ है। वहीं अब कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पीए पर मेरठ पुलिस ने शिकंजा कसा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 14 Mar 2023, 5:29 PM IST

प्रियंका गांधी के पीए को मेरठ पुलिस ने भेजा नोटिस, ये है पूरा मामला

रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आईं अर्चना गौतम

मेरठ पुलिस ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप कुमार को नोटिस भेजा है। पुलिस ने संदीप से तीन दिन में जवाब मांगा है। अगर तीन दिन में जवाब नहीं दिया तो आगे की कार्रवाई मेरठ पुलिस करेगी।

यह भी पढ़ें : आज से बदलेगा यूपी के इन जिलों का मौसम, दिखेगा पश्चिम विक्षोभ का असर


बिंग बॉस से चर्चा में आई कांग्रेसी नेत्री अर्चना गौतम से बदतमीजी कर जातिसूचक शब्द कहे जाने के आरोप के मामले में प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह को नोटिस जारी किया है। सीओ ने तीन दिन के अंदर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है, अन्यथा विवेचनात्मक कार्रवाई करने की बात नोटिस में कही गई है।

यह भी पढ़ें : Video: IPS अनिरुद्ध सिंह के ‘रिश्वत’ मांगने का वीडियो वायरल, अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज


रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आईं और कांग्रेस के टिकट पर हस्तिनापुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ीं अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप कुमार के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।


उनका आरोप था कि प्रियंका गांधी के बुलावे पर मेरी बेटी अर्चना गौतम 26 फरवरी 2023 को कांग्रेस के महाअधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ गई थीं ।

यह भी पढ़ें : द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने में मेरठ के एकेश्वर की एडिटिंग का कमाल

जहां पर मेरी बेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने का समय उनके पीए संदीप सिंह से मांगा था। लेकिन उन्होंने प्रियंका से मिलवाने से मना कर दिया और मेरी बेटी से बदतमीजी से बात करते हुए जातिसूचक व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने नई दिल्ली अशोका रोड निवासी पीए संदीप सिंह को नोटिस जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग