26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से बदलेगा यूपी के इन जिलों का मौसम, दिखेगा पश्चिम विक्षोभ का असर

पश्चिम विक्षोभ के चलते आज से यूपी के जिलों का मौसम बदलेगा। मेरठ से लेकर लखनऊ तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 14 Mar 2023, 9:09 AM IST

आज से बदलेगा यूपी के इन जिलों का मौसम, दिखेगा पश्चिम विक्षोभ का असर

आसमान में छाए हल्के बादल।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज मौसम में बदलाव आया है। आज मेरठ में सुबह से हल्के बादल हैं। हालांकि ये बदलाव सोमवार दोपहर से ही है। लेकिन आज इसका असर यूपी के अन्य जिलों में भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : यूपी में अपडेट हुए आज पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए शहरों का भाव

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि 15 और 16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। आज लखनऊ के आसपास भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

इससे तापमान में भी कुछ कमी आएगी। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। आगामी शनिवार से अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। डा. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण ही उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई है। जिसका असर पश्चिम यूपी के जिलों में पड़ा है।

यह भी पढ़ें : द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने में मेरठ के एकेश्वर की एडिटिंग का कमाल

पश्चिम विक्षोभ अब यूपी में सक्रिय हो रहा है। हालांकि यह अब कमजोर पड़ चुका है। लेकिन इससे 15—16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। इसके कारण एक हफ्ते के बाद मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।


यह भी पढ़ें : Video: IPS अनिरुद्ध सिंह के ‘रिश्वत’ मांगने का वीडियो वायरल, अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज

आज मंगलवार को सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई है। लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग