10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने में मेरठ के एकेश्वर की एडिटिंग का कमाल

आज लांस एजिल्स में ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हुई। जिसमें भारत की डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को पुरस्कार मिला। इसमें मेरठ के युवक एकेश्वर की भूमिका रही।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 13, 2023

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने में मेरठ के एकेश्वर की एडिटिंग का कमाल

एकेश्वर चौधरी

लांस एजिल्स में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने तहलका मचा दिया।

यह भी पढ़ें : सीसीएसयू को मिला ए प्लस प्लस ग्रेड तो वीसी संग ढोल पर प्रोफेसरों ने किया डांस, देखें वीडियो

द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। खास बात है कि मेरठ के एकेश्वर चौधरी की कड़ी मेहनत से द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

बताया गया कि ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाली द एलिफेंट व्हिस्परर्स की एडिटिंग एकेश्वर चौधरी ने की है। एकेश्वर चौधरी मेरठ के रहने वाले हैं। एकेश्वर चौधरी के घर जश्न का माहौल है। इसी के साथ रिश्तेदारों ने भी उनको फोन पर बधाइयां दीं हैं।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेरठ स्टेडियम में की वेटलिफ्टिंग, देखें वीडियो

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की कहानी कहती है।

ऑस्कर अवॉर्ड के प्रतिद्वंद्वियों में यह हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, हॉलआउट, स्ट्रेंजर एट द गेट और द मार्था मिशेल इफेक्ट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है।