26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने पहले बुजुर्ग महिला के पैर छूए फिर सोने की चेन छीन हुए फरार

मेरठ में बदमाशों ने बड़े ही निराले अंदाज में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने चेन लूटने से पहले बुजुर्ग महिला के पैर छुए।   यह भी पढ़ें : एसओजी का गांजा तस्कर महिला के घर छापा, 12 लाख रुपए और गांजा बरामद, देखे वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 13 Mar 2023, 6:42 PM IST

बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के पैर छूए फिर सोने की चेन छीन हुए फरार

आए दिन कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में होती है चेन लूट।

बदमाशों ने थाना कंकरखेड़ा अंतगर्त एक घर में दरवाजा खुलवाकर बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इसके बाद उनसे मकान का पता पूछकर गले से सोने की चेन लूट ली।


यह भी पढ़ें : सीसीएसयू को मिला ए प्लस प्लस ग्रेड तो वीसी संग ढोल पर प्रोफेसरों ने किया डांस, देखे वीडियो

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बाद में पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

न्यू गोविंदपुरी के निवासी अंकुर मित्तल ने बताया कि वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। उनकी दादी 80 वर्ष सरला मित्तल पत्नी रमेश चंद मित्तल बाहर वाले कमरे में थीं। बाइक पर बदमाश आए। उन्होंने दरवाजे पर आवाज लगाई। उनकी दादी पहुंचीं।


यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेरठ स्टेडियम में की वेटलिफ्टिंग, देखे वीडियो

यहां पहले से खड़े दोनों बदमाशों ने उनकी दादी के पैर छुए इसके बाद मकान का पता पूछा। बदमाशों ने मौका पाते ही दादी के गले पर झपट्टा मारकर चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचा दिया।

सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। पुलिस मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। दूसरी ओर लूट की घटना से लगभग एक घंटा पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने तक्षशिला स्कूल के पास भी एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया था।


यह भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर ने कार में पी शराब, फिर हुआ ऐसा हाल मचा हड़कंप, देखे वीडियो

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग