मेरठ

वसूली नहीं देने पर किराना व्यापारी पर विशेष संप्रदाय द्वारा दनादन फायरिंग,क्षेत्र में तनाव

मेरठ में एक बाद फिर से हफ्ता वसूली को लेकर एक कालोनी में पथराव और फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें एक विशेष संप्रदाय पक्ष ने लोगों ने दुकानदार और उसके परिवार पर वसूली नहीं दिए जाने पर पहले तो पथराव किया। उसके बाद दनादन फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2022, 9:27 AM IST
वसूली नहीं देने पर किराना व्यापारी पर विशेष संप्रदाय द्वारा दनादन फायरिंग,क्षेत्र में तनाव
वसूली नहीं देने पर किराना व्यापारी पर विशेष संप्रदाय द्वारा दनादन फायरिंग,क्षेत्र में तनाव

मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के कांशीराम आवासीय कालोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग होती देख लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों को बंद कर लिया। बेखौफ संप्रदायविशेष के युवक फायरिंग करते रहे। लोग बचाव के लिए चिल्लाते रहे। गोली लगने से घायल युवक सड़क पर पड़ा काफी देर तक तड़फता रहा। घटना रविवार की है। खरखौदा थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में वसूली नहीं देने पर किराना व्यापारी और उसके परिवार पर विशेष संप्रदाय के युवक ने साथियों के साथ मिलकर पहले तो पथराव किया उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें किराना व्यापारी के बेटे को गोली लगी और वह घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। फायरिंग और पथराव में किराना व्यापारी भी घायल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला दो संप्रदायों का के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।


काशीराम कॉलोनी में रामनिवास गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। रामनिवास गुप्ता किराना की दुकान करते हैं। इसी के साथ ही उन्होंने गाय भी पाली हुई है। जिसका दूध बेचते हैं। रामनिवास गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाला रेहान अपराधिक प्रवृत्ति का है। रेहान ने रामनिवास से वसूली की मांग की। रामनिवास के विरोध करने पर रविवार को रेहान अपने साथियों के साथ मिलकर रामनिवास गुप्ता के पास पहुंचा और उसने गुप्ता के परिवार पर पथराव कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई करे वापस लौट गई। पुलिस में शिकायत करने से आक्रोशित रेहान अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर रामनिवास गुप्ता के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


पीड़ित परिजनों का आरोप है कि रामनिवास गुप्ता और उनका बेटा निक्की गोली लगने से घायल हो गए हैं। वही परिवार के अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर एएसपी चंद्रकांत मीणा और थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी चंद्रकांत मीणा का कहना है कि घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला