मेरठ

VIDEO: बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ उतारा गुस्सा, हड़ताल के कारण परेशान रहे लोग

Highlights हड़ताली बैंकर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर रोष जताया 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हड़ताल में हुए शामिल विजया बैंक और देना बैंक के प्रस्तावित विलय का विरोध किया      
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 6:43 PM IST
meerut

मेरठ। सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारियों ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। यह हड़ताल अखिल भारतीय बैंक एसोसिएशन के बैनर तले की गई। इस दौरान सभा करके प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों पर रोष जताया। राष्ट्रीय जन संगठन मंच के नेतृत्व में यह हड़ताल रखी गई।

संगठन के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर प्रस्तावित हड़ताल में शामिल हुए हैं। इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के कर्मचारी शामिल हुए हैं। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण कुछ क्षेत्रों में बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होगा। इस हड़ताल में दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों इंटक, ऐटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, एआईसीसीटीयू, यूटीयूसी, टीयूसीसी, एलपीएफ और सेवा ने भी शामिल हैं।

बता दें कि देशभर में सरकारी बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इससे देश भर में बैंकिंग सेवाओं पर खासा असर पड़ा है। बैंक कर्मचारी संगठनों की विजया बैंक और देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रस्तावित विलय और वेतन संबंधी समझौते में देरी के विरोध में देशव्यापी हड़ताल जारी है। यह हड़ताल कल भी जारी रहेगी। प्रदर्शन के बाद हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर आम सभा की, जिसे यूनाइटेड फोरम के घटक संगठनों के विभिन्न नेताओं ने संबोधित किया।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!