मेरठ। निर्भया (Nirbhaya) के हत्यारों को फांसी (Hanging) की सजा कोर्ट (Court) से मुकर्रर होने के बाद तिहाड़ जेल (Tihar Jail) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तिहाड़ जेल ने इस बारे में यूपी सरकार (UP Government) को पत्र लिखकर पवन जल्लाद (Pawan Jallad) की सेवाएं लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे प्रदेश सरकार ने तुरंत मान लिया। राज्य सरकार की अनुमति के बाद अब पवन जल्लाद ही निर्भया के दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाएगा। बेटी निर्भया को इंसाफ मिलने के फैसले से देश खुश है। पवन जल्लाद ने कहा है कि उसे खुशी होगी कि वह बेटी के हत्यारोपियों को फांसी पर लटकाएगा।