वरिष्ठ सपा नेता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस, केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है। जिस समय हमलावर जेएनयू में मारपीट कर रहे थे, उस समय विश्वविद्यालय के गेट के बाहर दिल्ली पुलिस तैनात थी। पुलिस ने किसी को भीतर नहीं जाने दिया। इससे यह साबित होता है कि सब कुछ केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ है। वरिष्ठ सपा नेता ने कहा कि पूरे देश के भीतर अराजकता का माहौल है। आरएसएस के लोग देश में फिर से आपातकाल लाना चाहते हैं। इस समय देश में आपातकाल जैसे ही हालात हैं।