मेरठ। एक तरफ जहां पूरे देश में प्याज (Onions) की बढ़ती कीमतों को लेकर अफरातफरी मची हुई है और प्याज 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है। वहीं, लोगों को मिश्र (Egypt) की प्याज सस्ती मिल रही है और लोग इसे लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन को मिश्र की 200 कुंतल प्याज शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसकी कीमत 64 रुपये किलो रखी गई है। सर्किट हाउस (Circuit House) में प्याज बिक्री के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां प्याज लेने वालों की भीड़ उमड़ी।