मेरठ

IAS की तैयारी कर रहे छात्र की पुलिस काे चेतावनी, बाेला सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लूंगा

मेरठ पुलिस ने अमित जानी की तलाश में नाेएडा के एक फ्लैट में दबिश दी थी। इस मामले में छात्र थाना प्रभारी के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज करना चाहता है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया ताे अब छात्र ने यह चेतावनी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2021, 8:50 AM IST
police_2.jpg
मेरठ पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी की तलाश में पुलिस का नाेएडा स्थित उसके फ्लैट में दबिश देने का मामला तूल पकड़ रहा है। इसी फ्लैट में रहकर आईएएस ( IAS ) की तैयारी कर रहे गाेरखपुर के छात्र ने पुलिस की इस कार्रवाई से क्षुब्ध हाेकर थाना प्रभारी ( Meerut Police ) के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कराए जाने की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। अब छात्र ने कहा है कि अगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया ताे वह सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लेगा।

यह भी पढ़ें: साल के अंतिम दिन मसूरी से भी ठंडा रहा सहारनपुर, शून्य डिग्री पर पहुंचा पारा

दरअसल मेरठ पुलिस अमित जानी की तलाश कर रही है। इसी मामले में पुलिस ने नाेएडा के एक फ्लैट में दबिश दी थी। यह आवास नाेएडा के सेक्टर 15 ए में है और इसी फ्लैट में रहकर गाेरखपुर निवासी छात्र भारत सिंह आईएएस की तैयारी कर रहा है। छात्र का आराेप है कि जानी खुर्द थाना पुलिस 25 दिसंबर काे फ्लैट में घुस गई और मारपीट करते हुए ताेड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद छात्र ने नाेएडा पुलिस काे मारपीट करने और डकैती डालने और अपहरण का प्रयास करने के आराेप में तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचे अपराधी ने कहा पुलिस की गाेली से डर लगता है अब नहीं करूंगा अपराध, देखें वीडियो

पुलिस ने यह मामला दर्ज नहीं किया है। अब छात्र ने एक वीडियाे जारी करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लेने की बात कही है। अब छात्र का वीडियाे वायरल हाेने के बाद यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

Updated on:
1 Jan 2021, 8:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला