6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल के अंतिम दिन मसूरी से भी ठंडा रहा सहारनपुर, शून्य डिग्री पर पहुंचा पारा

नए साल पर यूपी के सहारनपुर में माैसम ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। यहां पारा शून्य डिग्री तक जा पहुंचा। इस तरह साल के अंतिम दिन सहारनपुर का प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 1 Jan 2021, 8:00 AM IST

up_weather.jpg

साल के अंतिम दिन मसूरी से भी ठंडा रहा सहारनपुर, शून्य डिग्री पर पहुंचा पारा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर ( weather news ) हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं से सटे यूपी के जिले सहारनपुर ( Saharanpur ) में साल का अंतिम दिन सबसे ठंडा रहा। गुरुवार काे यहां का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया और शीत लहरों ने हाड़ कंपा दिए। एक अऩुमान के अनुसार सहारनपुर साल के अंतिम दिन प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा और यहां मसूरी से भी अधिक ठंड महसूस की गई।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में भारी पाले का अलर्ट, पाले से फसलों को होने वाले नुकसान से ऐसे बचाव करें

( weather update ) सहारनपुर में पिछले तीन दिनाें से सर्दी लगातार बढ़ते हुए अपने तेवर दिखा रही थी। पारा गिरता जा रहा था लेकिन किसी काे भी यह उम्मीद नहीं थी कि जाते वर्ष के अंतिम दिन माैसम एक नया रिकार्ड बना देगा। गुरुवार काे उत्तर प्रदेश के सभी जिलाें में सहारनपुर सबसे ठंडा जिला बन गया। सर्दी और शीत लहरों के कारण हर किसी की दिनचर्या प्रभावित हुई और यहां अधिकतम तापमान महज 14 डिग्री ही रिकार्ड किया जा सका।

यह भी पढ़ें: बैंक में डकैती डालने वाले ने अब पुलिस पर कर दी फायरिंग

न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रिकार्ड तक जा पहुंचा जाे पारे के जमने जैसा था। बुधवार काे भी सहारनपुर में सर्दी थी लेकिन न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री ही रिकार्ड किया गया था। यानी दाे डिग्री तक ही पारा गिरा था। माैसम प्रयाेगशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने सहारनपुर में गुरुवार काे तापमान शून्य डिग्री हाेने की पु्ष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि गुरुवार काे तापमान में आई गिरावट का असर अगले दाे दिन तक दिखेगा। यानी साफ है कि अब अगले दाे दिन तक सर्दी और ठिठुरन कायम रहेगी।