6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में डकैती डालने वाले ने अब पुलिस पर कर दी फायरिंग

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार बैंक में डकैती की घटना के बाद चल रहा था फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 31 Dec 2020, 7:22 PM IST

agr.jpg

agra ssp

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
आगरा ( Agra ) रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई डकैती ककी वारदात में बाद से फरार चल रहे आरोपी नरेंद्र ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पैर में गोली लगी है। इससे पूर्व सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।एक आरोपी बंटी अभी फरार है।

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी दो बसों की टक्कर

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के अनुसार आरोपी नरेंद्र पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था। यह बैंक डकैती की घटना के बाद से फरार चल रहा था। रोहता नहर के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें नरेंद्र नाम के आरोपी बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया जिसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Happy News Year डर्टी पार्टी में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 15 दिसंबर को 56.94 लाख रुपये की डकैती डाली गई थी। वारदात के बाद बदमाश रोहता गांव होते हुए भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो इसमें बदमाश नजर आ गए थे। इसी सुराग से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई थी। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: गुरु पुष्य योग में आरंभ हाे रहा वर्ष 2021, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल

पुलिस ने 22 दिसंबर को पुनीत कुमार उर्फ पीके, रंजीत पुत्र हजारीलाल, ठाकुरदास पुत्र बनवारी लाल, नीरज पत्नी मनोहर, रंजनी पत्नी ठाकुरदास निवासी खंदारी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तेज सिंह निवासी ग्राम नगला प्रताप और सनी उर्फ सिद्धार्थ पुत्र ठाकुर सिंह निवासी नरीपुरा थाना शाहगंज भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बंटी जाटव पुत्र महेश निवासी खंदारी और नरेंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी खंदारी फरार थे। इनमें नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।