आगरा ( Agra Accident News ) लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह डौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी दो बस आपस मे टकरा गई। कोहरे की वजह से दोनों बसों की रफ्तार कम थी जिस कारण बड़ा हादसा टल गया टक्कर लगने के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बसों से शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों को चोटें आई हैं।