पल्लवपुरम थाना अंतगर्त शांति निकेतन कालोनी के भीतर होटल जीझर हैं। जहां पर आए दिन पार्टियों का आयोजन होता रहता है। कालोनीवासियों ने इसकी शिकायत कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार की रात इस होटल में नए साल के मौके पर डर्टी पार्टी मनाई जा रही थी, जिसमें दर्जनों युवक और युवतियां शामिल थे। होटल में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा तो होटल के कमरों में आपत्तिजनक हालत में युवतियां और युवक मिले। पुलिस ने होटल से 17 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया। होटल के कमरों में शराब और बियर की बोतलों के साथ कंडोम और यौनवर्धन दवाइयां भी बरामद हुई हैं।