दरअसल, यह मामला अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल स्थित एडीए कॉलोनी का है। कॉलाेनी में अपनी पत्नी रुबी और बेटे के साथ रहने वाले आसिफ ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हाेंने जगह-जगह बेटे का इलाज कराया, लेकिन आराम होने के बजाय तबीयत और ज्यादा बिगड़ती चली गई। इसी दौरान उन्होंने कई जगह दुआएं मांगी और एक मंदिर में भी बेटे के ठीक होने की कामना भगवान से की। उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा से अब उनका बेटा ठीक हो गया है। इसलिए उन्होंने घर में ही भगवान का मंदिर स्थापित किया है। इस मंदिर में उन्होंने श्रीराम दरबार के साथ भगवान कृष्ण और गणेश जी की मूर्तियां रखी हैं।