मेरठ

पश्चिम यूपी के गन्ने की पंजाब में तस्करी, किसानों को घर बैठे मिल रहे दाम

पश्चिमी यूपी से पंजाब में गन्ना तस्करी हो रही है। पंजाब की चीनी मिलें,यूपी से अधिक दाम पर किसानों से गन्ना खरीद रही हैं।

2 min read
Dec 16, 2022
पश्चिम यूपी के गन्ने की पंजाब में तस्करी, किसानों को घर बैठे मिल रहे दाम
एक गन्ना क्रय केंद्र पर लोड होता ट्रक

पश्चिम यूपी के बागपत और सहारनपुर के रास्ते पंजाब चीनी मिलों को अवैध रुप से गन्ना तस्करी हो रही है। हाल में ही पंजाब में गन्ना तस्करी के कई मामले पकड़ में आए हैं।


इस कारण से हो रही गन्ना तस्करी
पश्चिम यूपी से गन्ना तस्करी का मुख्य कारण पंजाब में गन्ने के दाम हैं। यूपी में गन्ने का भाव 350 रुपए प्रति कुंटल है। जबकि पंजाब में 380 रुपए प्रति कुंटल गन्ना भाव है। पंजाब गन्ना भेजने वाले किसान को रुपए भी तुरंत हाथों—हाथ मिलते हैं। यूपी के बदले पंजाब में 30 रुपए प्रति कुंटल अधिक दाम मिलने से किसान का गन्ना तस्करी हो रहा है।


गन्ने की तस्करी करते पकड़े गए ट्रक
बागपत जिले के लूंब गांव से पंजाब की धूरी चीनी मिलों को गन्ना तस्करी कर ले जाते हुए डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने दो ट्रकों को मेरठ-करनाल मार्ग पर पकड़ा। इन ट्रकों में गन्ना भरकर ले जाने वाले दो लोगों को पकड़कर झिंझाना पुलिस को सौंप दिया।


तस्करी रोकने को गन्ना विभाग की टीम गठित
डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया, अवैध गन्ने की तस्करी रोकने के लिए गन्ना विभाग की टीम गठित की गई है। ये टीम अब हरियाणा और पंजाब जाने वाले मुख्य मार्गों पर तैनात होगीं। जिनका काम पश्चिम यूपी से अवैध रूप से गन्ना तस्करी कर पंजाब ले जाने वालों पर कार्रवाई करना होगा।

उन्होंने बताया कि गन्ने के ट्रक हाइवे को छोड़कर संपर्क मार्गों से निकलते हैं। अधिकांश ट्रक रात में चलते हैं। यूपी की सीमा से बाहर होते ही इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। इसलिए यूपी के भीतर ही इस ट्रकों को रोकने की योजना बनाई है।

Published on:
16 Dec 2022 08:35 pm
Also Read
View All
‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश

‘दीदी! कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं’, बहन को किया आखिरी कॉल और कुछ देर बाद कार में मिली भाई की लाश

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव