मेरठ

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार की घोषणा से मिलेगी काफी राहत

मेरठ उपगन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) प्रोजेक्ट के तहत गन्ना किसान वर्तमान में सुविधापूर्वक अपने घोषणा-पत्र ऑनलाइन भर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2021, 12:41 PM IST
sugarcan_1.jpg

मेरठ. गन्ना किसानों के ऊपर इस समय प्रदेश सरकार कुछ अधिक ही मेहरबान हो रही है। पहले गन्ने के रेट बढ़ाकर उनको खुश करने की कोशिश की गई। उसके बाद अब गन्ना किसानों को सदस्य बनाने के लिए गन्ना विकास विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे गन्ना किसानों को जहां ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने के लिए अधिक समय मिलेगा, वहीं अधिक से अधिक नए किसान सदस्य बन सकेंगे। पहले यह तिथि 30 सितंबर रखी गई थी।

ऑनलाइन भरें घोषणा पत्र

अक्टूबर से शुरू हो रहे पेराई सत्र 2021-22 में अधिक से अधिक गन्ना किसानों को सदस्य बनाने के लिए गन्ना विकास विभाग की योजना है। विभाग ने इसीलिए किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट इन्क्वायरी डॉट केन यूपी डॉट इन पर ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने व नई सदस्यता लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई है।

गन्ना किसानों को मिलेगी राहत

मेरठ उपगन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) प्रोजेक्ट के तहत गन्ना किसान वर्तमान में सुविधापूर्वक अपने घोषणा-पत्र ऑनलाइन भर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश भर में सभी किसानों की ओर से एक साथ घोषणा-पत्र भरने व नई सदस्यता के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी करने में अधिक समय लग रहा था। अंतिम तिथि तक यह संभव नहीं हो सकता था। इसलिए गन्ना किसानों की इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए पेराई सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन सदस्यता लेने व घोषणा-पत्र भरने की अंतिम तारीख को 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया है। इस निर्णय से गन्ना किसानों को काफी राहत मिलेगी।

आवेदन करते समय यह कागज है अनिवार्य

बता दे कि विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय खतौनी अपलोड करने की अनिवार्यता व परिचय प्रमाणित करने के लिए बैंक पासबुक की छायाप्रति अपलोड करने के आदेश को पहले ही समाप्त कर दिया गया है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला