31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की हत्या, पुलिस ने एक संदिग्ध हिरासत में लिया

एसएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ खुर्जा संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शी ने आरोपी युवक को खेत की ओर भागने के बारे में बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Oct 2021, 12:05 PM IST

death.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सनसनीखेज घटना में टयूशन जा रही 10वीं की छात्रा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी से परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं क्षेत्र में भी इस वारदात से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश के लिए रहिए तैयार, पुरवा हवा ने दी उमस से राहत

गला दबाकर की हत्या

जिले के किर्रा गांव निवासी अंजली खुर्जा में ट्यूशन पढ़ती है। रोज की तरह वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के बाहर रास्ते में किसी अज्ञात ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घर के काम के लिए जंगल की ओर आ रहे एक ग्रामीण ने एक युवक द्वारा घटना को अंजाम देते देखा है। शोर मचाने पर आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। छात्रा की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

आलाधिकारियों ने की जांच पड़ताल

घटना की जानकारी होने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ खुर्जा संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शी ने आरोपी युवक को खेत की ओर भागने के बारे में बताया। साथ ही आरोपी के पहने हुए लाल कपड़े के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने जंगलों में काम्बिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने तुरंत ही टीम बनाकर लाल कपड़े पहने संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक संदिग्ध युवक मिला। पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस की काम्बिंग भी जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, छात्रा की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी पुलिस

एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके को घेरकर काम्बिंग भी लगातार की जा रही है। आस-पास के थानों की पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : अक्टूबर के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में आई तेजी, जानिए आज के भाव