31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश के लिए रहिए तैयार, पुरवा हवा ने दी उमस से राहत

Weather Alert: मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित एनसीआर के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। जिसके चलते गर्मी से राहत मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Oct 2021, 11:28 AM IST

mausam.jpg

Weather Alert: इस समय वातावरण में उमस और गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन यह असर अब अधिक दिनों तक रहने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार एक वायुमंडलीय परिस्थिति वातावरण में बन रही है। जिसके कारण आगामी दो से चार अक्टूबर तक मेरठ सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: बदला मौसम का रुख, वातावरण में घुलना शुरू हुआ ठंड का असर

गरज-चमक के साथ हो सकती है बूंदा-बांदी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित एनसीआर के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। जिसके चलते गर्मी से राहत मिली। लेकिन अभी भी वातावरण में उमस बरकरार है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदा बांदी हो सकती है। इस समय पुरुआ हवा की शुरूआत हो रही है जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने की पूरी संभावना है। इसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इस समय आर्द्रता अधिकतम 75 से 80 फीसद है।

चमकदार धूप के आगे बेबस

शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हैं, लेकिन वह चमकदार धूप के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

हीट इंडेक्स ने बढाया तापमान तो महसूस हो रही गर्मी

इस मानसून सीजन में सितंबर माह में करीब 10 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि सितंबर माह में पहले ऐसी बारिश कभी नहीं हुई। सितंबर माह की औसत वर्षा पिछले वर्षो की अपेक्षा काफी अधिक है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि एक बार फिर बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बनने वाली हैं। इसके चलते आगामी दो अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक जिले में हल्की बारिश हो सकती है।

कभी धूप दिख रही है तो कभी हो रही है बारिश

सितंबर के अंतिम सप्ताह में बारिश व धूप का मिलाजुला असर लोगों को देखने को मिला है। कभी धूप दिख रही है तो कभी बारिश होने लग रही है। गुरुवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सितंबर माह का औसत अधिकतम तापमान- 31.5 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान- 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, वापस जमा कराएं रुपए वरना होगी कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश