31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: बदला मौसम का रुख, वातावरण में घुलना शुरू हुआ ठंड का असर

Weather Alert: एनसीआर के अधिकांश घरों में अब कूलर और एसी बंद हो चुके हैं। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही सुबह कुछ स्थानों पर हल्की ओस पड़नी शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Sep 2021, 12:10 PM IST

mausam_1.jpg

मेरठ. पश्चिमांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है। अल सुबह वातावरण में ठंड का असर अब घुलने लगा है। मौसम विभाग की माने तो अब मानसून पूरी तरह से वापसी की राह पर है। सप्ताह भर मानसून की सक्रियता का क्रम और बना रहेगा। इसकी वजह से बादलों की मामूली आवाजाही का रुख तो रहेगा ही, लेकिन वातावरण में पर्याप्तत नमी की कमी रहेगी और उमस की वजह से दिन का पारा चढ़ेगा तो रात का पारा नीचे आएगा।

यह भी पढ़ें : विश्व कद्दू दिवस: पित्रपक्ष में बढ़ जाता है इस सब्जी का महत्व, धार्मिक और पौराणिक मान्यता जान हो जाएंगे हैरान

कूलर और एसी हो चुके हैं बंद

एनसीआर के अधिकांश घरों में अब कूलर और एसी बंद हो चुके हैं। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही सुबह कुछ स्थानों पर हल्की ओस पड़नी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि अक्टू‍बर मध्य तक ओस-कोहरे में भी बदल सकती है।

सुबह गुलाबी ठंड का होने लगेगा अहसास

बुधवार की सुबह आसमान पूरी तरह से साफ रहा। हालांकि मामूली बादलों की आवाजाही का रुख तो रहा, लेकिन यह बादल स्थाई नहीं हो सके। मौसम विभाग की ओर से अगले चौबीस घंटों में बादलों की अधिक सक्रियता की आशंका जताई गई है। बारिश हुई तो वातावरण में गलन का असर भी घुल सकता है। मौसम का रुख बदलेगा तो अब दिन के उमस में कमी आएगी और रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह कुहासा या सुबह गुलाबी ठंड का बखूबी अहसास होने लगेगा। मौसम का रुख बदला तो वातावरण में आमूल-चूल बदलाव भी स्पबष्टड नजर आने लगेगा।

बूंदाबांदी की आशंका

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 72 फीसद और न्यूबनतम 65 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मेरठ और आसपास के जिलों में बादलों की सक्रियता बनी हुई है। जबकि एनसीआर के कुछ जिलों में मामूली बादलों के टुकड़े ही नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बादलों की सक्रियता और बूंदाबांदी की आशंका जताई है। मौसम का रुख बदला तो आने वाले दिनों में उमस में कुछ कमी भी आएगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : मासूम को समोसा खिलाने के बहाने ले गया, फिर दरिंदगी के बाद कर दी हत्‍या

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश