
मेरठ. सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट का दौर आज थम गया। अक्टूबर के पहेल दिन सोना की कीमत में जहां 750 रुपये प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ वहीं चांदी के कीमत 1260 रुपये बढ़ गई। बता दे कि पिछले 15 दिनों में सोने के दाम करीब 1500 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुए हैं। वहीं चांदी के दामों में भी 4 हजार रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई थी। सर्वाधिक गिरावट चांदी की कीमतों में हुई थी।
आज सोने के दाम 47420 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के दाम 61030 रुपये प्रति किग्रा बाजार खुलने के बाद निर्धारित हुए। जबकि इससे पहले एक सितंबर केा सोना 48650 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। जबकि इसी दिन चांदी के भाव 66840 रुपये प्रति किग्रा थे। उसके बाद से लगातार दोनों धातुओं में गिरावट का दौर जारी रहा। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Rate Today) में उतार-चढ़ाव का दौर हमेशा जारी रहता है।
साल 2021 में एक बार फिर सोने की कीमतों (Gold Price Today) में काफी कमी आई है। एक समय 50 हजार रुपये पार कर चुका सोना एक बार फिर 45,000 रुपये के आसपास पहुंचने को बेताब है। वहीं, चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि सोने की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में रातोंरात आई गिरावट की वजह से आई है।
इस समय देश और अंतराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं की मांग में काफी कमी दर्ज की जा रही है जिसके कारण इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दे कि अगस्त 2020 में 10 ग्राम सोने की कीमत (10 Gram Gold Price Today) 59 हजार रुपये के पार पहुंच गई थी। लेकिन मौजूदा समय की बात की जाए तो सोने की कीमत (Gold rate Today) फिलहाल 45-47 हजार रुपये के बीच है।
आज शुक्रवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बाजार खुलने के समय 47,420 थी। जबकि चांदी की कीमत 61030 रुपये प्रति किग्रा पर थी। यानी आज सप्ताह के पांचवें दिन दोनों की धातुओं की कीमतों में तेजी देखी गई। हालांकि पिछले सप्ताह इनकी कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं देखा गया।
बता दे कि IBJA यानी इंडियन बुलियान एंड ज्वेलर्स एसोसिएश द्वारा जारी किए गए रेट देश भर में माने जाते हैं। हालांकि इसके दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया जाता है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।
BY: KP Tripathi
Updated on:
1 Oct 2021, 10:55 AM IST
Published on:
1 Oct 2021, 10:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.