मेरठ

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड का आरोपी नहीं पहुंचा कोर्ट, ये बड़ी वजह आ रही सामने

राठी के आने की सूचना से कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके तहत कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 7:08 PM IST
Feature image

बागपत। कुख्यात मुन्ना बंजरंगी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील राठी बुधवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। उसकी बागपत जिला अदालत में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में पेशी थी। राठी के आने की सूचना से कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके तहत कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। राठी के न आने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि सुनील राठी आजकल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। राठी के विरुद्ध अमित भूरा की फरारी को लेकर भी मामला दर्ज कराया गया था। अमित भूरा को 15 दिसम्बर 2014 को एक मामले में देहरादून पुलिस बागपत कोर्ट में लेकर आई थी। जब देहरादून पुलिस उसे वापस लेकर जा रही थी तो रास्ते में पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची का स्प्रे कर कुछ बदमाश अमित भूरा को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए थे।

इस दौरान बदमाश पुलिस कर्मियों के हथियार भी लूट ले गए थे। इस मामले में सुनील राठी समेत लगभग आधा दर्जन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन सब पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में राठी की कोर्ट में पेशी थी। इसे देखते हुए कोर्ट परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सूत्रों के मुताबिक राठी को मुन्ना बजरंगी गैंग से जान का खतरा है इस वजह से उसने पेशी पर आने से इनकार कर दिया। पुलिस राठी के आने का इंतजार करती रही लेकिन राठी पेशी पर नहीं आया। बताया गया है अब उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

Updated on:
10 Oct 2018, 7:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग