मेरठ

बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा था बेबस पिता, दारोगा के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से एक युवती कई दिन पूर्व लापता हो गई थी।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 10:16 PM IST
death.jpg
Dead body File Photo

मेरठ. लापता बेटी की तलाश में भटक रहे बेबस पिता की दारोगा के मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने दारोगा पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। मृतक बरेली का रहने वाला है और वह बेटी की तलाश में दारोगा के साथ आया था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली है। बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाया।

पीआरवी के पहुंचने पर हुई जानकारी

जिले के पल्ल्वपुरम के एकता नगर में तड़के एक दारोगा के मकान की छत के नीचे बरेली निवासी वृद्ध का शव पड़ा मिला। दारोगा को इसका पता उस समय चला जब उसके घर के बाहर पीआरवी आकर खड़ी हो गई और मृतक के बारे में जानकारी करने लगी।

बेटी की तलाश में मेरठ पहुंचा था बेबस पिता

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से एक युवती कई दिन पूर्व लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। केस की जांच दारोगा सुनील मिठालिया कर रहे थे। दारोगा सुनील पल्लवपुरम के एकतानगर में रहता है। युवती के पिता को सूचना मिली कि युवती बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में है। जिसके बाद युवती का पिता किराए की कार लेकर दारोगा सुनील कुमार के साथ बेटी की बरामदगी के लिए 25 अगस्त को खानपुर पहुंचा। यहां लोगों ने बताया कि युवती का पता वे कल यानी 26 अगस्त को बता पाएंगे। ऐसे में दारोगा बरेली जाने की बजाए उनको अपने घर पल्लवपुरम एकतानगर लेकर आ गया। उनके साथ युवती के 60 वर्षीय पिता रामचंद्र व दो अन्य व्यक्ति भी थे।

ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

सूत्रों ने बताया कि दारोगा के मकान की छत से वृद्ध के कूदकर आत्महत्या की है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि छह से आठ फिट की दीवार से कूद कर वृद्ध कैसे आत्महत्या कर सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बरेली मृतक के गांव भेज दिया, जहां ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने दारोगा पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया और शव का क्रिया-कर्म करवाया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला