मेरठ

महिला डॉक्टर को तांत्रिक ने जाल में फंसाकर किया ऐसा काम कि पुलिस के भी उड़ गए होश

अजमेर के तांत्रिक ने की ऐसी हरकत अब कर रहा ब्लैकमेल
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 6:09 PM IST
tantrik Symbolic photo
महिला डॉक्टर को तांत्रिक ने जाल में फंसाकर किया ऐसा काम कि पुलिस के भी उड़ गए होश

मेरठ. तांत्रिकों के जाल में जो फंसा वह पूरी तरह से बर्बाद ही हुआ। मेरठ की एक महिला डॉक्टर अजमेर के तांत्रिक के जाल में ऐसी फंसी कि तांत्रिक ने उससे रुपये भी ठग लिये और अब उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। इससे तंगआकर सारथी एनजीओ की कल्पना पांडे के साथ कंकरखेडा थाने पहुंची महिला डॉक्टर ने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने कार्रवाई की बात कह रही है। कल्पना पांडे के अनुसार युवती डरी हुई हैं और वह बेहद घबरा रही है। युवती का कहना है कि उसे तांत्रिक ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे फोन करके भी परेशान करता है।

यह भी पढ़ें- नबालिग भतीजे ने अपने ताऊ के साथ किया ऐसा कि गांव में मच गया हड़कंप

चिकित्सक युवती के अनुसार उसकी बड़ी बहन मानसिक रूप से बीमार है। चिकित्सक युवती ने एक दीवार पर अजमेर के मिया जी तांत्रिक का विज्ञापन देखकर उससे संपर्क किया। तांत्रिक ने चिकित्सक युवती की बहन को ठीक करने की बात कही। इसके लिए तांत्रिक युवती के घर मेरठ आया और दो किश्तों में एक लाख रूपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद युवती से फोन पर बाते करने लगा। तांत्रिक ने चिकित्सक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि तांत्रिक अब युवती को ब्लैकमेल कर रहा है।

पूछताछ के बहाने तांत्रिक युवती से फोन पर बात करता था। इसी दौरान तांत्रिक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला डॉक्टर के अनुसार तांत्रिक ने पहले अपने को अविवाहित बताया था। उसने शादी करने की बात कही तो तांत्रिक ने उससे दूसरी शादी करने को हामी भरते हुए कहा कि वह दो बच्चों का पिता है। इस पर उसने तांत्रिक से दूरी बना ली। इसके बाद तांत्रिक उसको ब्लैकमेल करने लगा। चिकित्सक युवती ने जब अपने रूपये मांगे तो वह धमकी देने लगा। युवती ने अपनी पहचान छिपाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने पीड़ित महिला डॉक्टर को पूरी तरह से मदद करने का आश्वासन दिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला