मेरठ

घर में गड़ा खजाना की बात कहकर तांत्रिक ने किया यह काम, सन्न रह गए सभी

पुलिस ने भी किया बड़ा खेल, ग्रामीणों ने हंगामा किया
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 2:42 PM IST
meerut
घर में गड़ा खजाना निकालने के नाम पर तांत्रिक ने किया यह काम, सन्न रह गए सभी

मेरठ। लोग तंत्र-मंत्र पर विश्वास करके किस तरह अपना नुकसान उठाते हैं, यह मेरठ के किठौर क्षेत्र में देखने को मिला। एक तांत्रिक ने घर में गड़ा धन होने की बात कहते हुए उसके घर के लोगों पर इतना दबाव डाला कि आखिर में यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद तांत्रिक ने पुलिस से सांठगांठ करते हुए मकान मालिक को ही फंसवा दिया।

तांत्रिक ने खजाना निकलवने का डाला था दबाव

किठौर के सौंदत्त निवासी साजिद के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व असीलपुर निवासी तांत्रिक साजिद कलंदर उसके घर आया। साजिद ने उसके घर में बेशकीमती खजाना दबा होने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने खजाना न निकलवाया तो उसके साथ अनहोनी हो जाएगी। जिसके कुछ दिन बाद उसके बड़े भार्इ आसिफ की मौत हो गई। तांत्रिक के कहे अनुसार साजिद ने एक वर्ष के भीतर किस्तों में तांत्रिक को 1,62,151 रुपये की रकम दी। आरोप है कि इसके बावजूद खजाना तो मिला नहीं, उल्टा साजिद के दूसरे भाई जावेद की भी मौत हो गई। इसके बाद उसने तांत्रिक को और रूपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद से ही तांत्रिक उसके ऊपर रूपये देने के लिए दबाव बनाने लगा।

मालिक से मारपीट के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा

साजिद ने जब मना किया तो तांत्रिक ने तंत्र क्रिया से उसे खत्म करने की धमकी दी। साजिद का आरोप है कि वह तांत्रिक से रकम मांगने उसके घर गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर पिस्टल तानकर उसे भगा दिया। रविवार को पीड़ित ने आरोपी तांत्रिक को पकड़कर पुलिस को सौंपते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से सेटिंग कर उसे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी की कार चोरी के मामले में पीड़ित साजिद को जेल भेजने की धमकी देते हुए उसे हवालात में डाल दिया। जिसके बाद पीड़ित के पक्ष में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस ने पीड़ित को छोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला