
जिले के थाना परतापुर क्षेत्र के काशी गांव से किशोरी को अगवा करने की घटना सामने आई है। किशोरी घर से दीपावली की खरीदारी के लिए आई थी। पुलिस ने शक के आधार पर बागपत के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मोबाइल बंद आ रहा है। काशी के रहने वाले नरेंद्र की 15 वर्षीय बेटी बुधवार को घर से सामान की खरीदारी करने के लिए आई थी। उसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिवार ने रातभर किशोरी की तलाश की। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
नरेंद्र की तरफ से किशोरी के अगवा होने का मुकदमा परतापुर थाने में दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शक के आधार पर बागपत के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के मोबाइल से उसकी पड़ताल की जा रही है। सीओ ब्रिजेश सिंह का कहना है कि आरोपित युवक भी किशोरी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस की एक टीम को बागपत भेजा गया है। ताकि किशोरी को बरामद किया जा सकें।
सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीक हो रहा है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। थाना पुलिस को किशोरी को बरामद करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शीघ्र से शीघ्र किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। वहीं त्यौहार के मौके पर बेटी के अगवा होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।