मेरठ

गजब: इस तरह पुलिस को चकमा देकर प्रेमी के साथ हिरासत से भाग गई गर्भवती किशोरी

तीसरी बार प्रेमी के साथ भागी है किशोरी

2 min read
Jan 29, 2018

मेरठ। रविवार को एक अजब मामला सामने आया। यहां 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी पुलिस समेत सबकी आंखों में धूल झोंककर प्रेमी के साथ पुलिस हिरासत से फरार हो गई। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागी है। हैरानी की बात यह है कि किशोरी के परिजनों ने उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा रखा है। हाल ही में पुलिस ने उस किशोरी को बरामद किया था। पुलिस उसको चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश करने जा रही थी। अचानक उसका प्रेमी जगपाल (जग्गू) बाइक से आया और सबकी आंखों में धूल झोंकते हुए लड़की को लेकर चलते बना। उसे नारी निकेतन से सीडब्ल्यूसी के सामने ले जाया जा रहा था, तभी वह भाग निकली। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि नारी निकेतन से लड़की को ले जाने वाली पुलिस पर लापरवाही का मामला सामने आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लड़की ने ऐसे पुलिस का ध्यान बंटाया
पुलिस का कहना है कि जब किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने ले जाया जा रहा था तो कचहरी के बाहर उसका प्रेमी बाइक लेकर मौजूद था। इस दौरान लड़की ने कचहरी में खूब हंगामा किया। जब पुलिस का ध्यान हंगामे की तरफ गया तो वह सबको चकमा देते हुए प्रेमी की बाइक पर सवार होकर भाग निकली।

ये भी पढ़ें

मेरठ के निर्माणाधीन बिजलीघर में बीस लाख का डाका, पुलिस ने किया खेल, मामला चोरी में दर्ज

प्रेमी के पक्ष में दे चुकी है बयान
पुलिस ने बताया कि अप्रैल 2017 में भी लड़की अपने प्रेमी के साथ भागी थी। लड़की के परिजनों ने तब जग्गू के खिलाफ उसी दिन अपहरण और रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। जग्गू को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उसे बाद में छोड़ दिया गया था। उस समय लड़की ने परिजनों के खिलाफ बयान दिया था कि वह मर्जी से जग्गू के साथ गई थी और जग्गू ने उसका रेप नहीं किया।

घर नहीं जाना चाहती थी किशोरी
इस घटना के कुछ दिन बाद वह फिर घर से लापता हो गई। घरवालों ने फिर जग्गू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को पांच दिन पहले ही बरामद किया गया था। उसे पुलिस ने नारी निकेतन भेजा था, क्योंकि वह घर नहीं जाना चाहती थी।

ये भी पढ़ें

युवक ने अपनी मां-दादी के साथ की मारपीट, तो दादी ने लिखार्इ एफआर्इआर!

Published on:
29 Jan 2018 09:24 am
Also Read
View All