मेरठ

जघन्य अपराधों में कुख्यातों को पीछे छोड़ रहे यहां के किशोर, पढ़ेंगे तो हैरत में पड़ेंगे

दो केसों में पुलिस ने पकड़े तीन किशोर, बाकी की तलाश जारी    

2 min read
Apr 26, 2018

मेरठ। मेरठ जनपद में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इन घटनाआें को अंजाम देने वालों में कुख्यात अपराधी तो हैं, किशोर भी लूट, दुष्कर्म आैर मर्डर जैसी घटनाएं कर रहे हैं। किला परीक्षितगढ़ में दो किशोरों ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। जिनमें से एक पकड़ा गया है, जबकि शहर के देहली गेट क्षेत्र में खाने की चीजें खाने के लिए बार-बार पैसे मांगने से परेशान दो किशारों ने 11 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। अभी तीन दिन पहले ही बीबीए आैर मास काॅम्युनिकेशन में पढ़ने वाले हार्इक्लास फैमली के तीन छात्र अपनी गर्लफ्रेंड आैर अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाएं करते थे। पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी किशोरों द्वारा एेसी आपराधिक घटनाआें से सन्न हैं।

ये भी पढ़ें

पति के चार दोस्तों ने उसके सामने ही किया पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

केस एकः दो किशोरों ने बच्ची से किया दुष्कर्म

परीक्षितगढ़ थानान्तर्गत के एक गांव में दो किशोरों ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इनमें एक आरोपित संप्रदाय विशेष का है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह दूसरे गांव में रहकर मजदूरी करता है। सुबह के समय उसकी पत्नी गांव के समीप खेत पर गेहूं काटने गई थी। दोपहर के समय उसकी सात वर्षीय बेटी गांव के बच्चों के साथ घर के नजदीक ही खेल रही थी। इसी दौरान गांव के बारह वर्षीय दो किशोर बच्ची को पकड़कर पास के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी है, लेकिन वे फरार हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी किशोर नहीं पकड़े गए तो वह आंदोलन करेंगे। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी को बाद में पकड़ लिया गया। बच्ची की अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म हुआ है।

केस दोः दो किशोरों ने बच्चे का अपहरण कर गला काटा

जली कोठी के अहमद नगर से 11 वर्षीय इमरान का अपहरण करके दो किशारों ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। देहली गुट पुलिस ने इस मामले को खोलते हुए बताया कि इमरान की हत्या 12-12 साल के दो किशोरों ने इमरान का अहपरण किया आैर स्कूटी पर बैठाकर उसके नगर निगम के सामने एक खंडहर में ले गए। यहां पर दोनों ने चाकू से उसका गला काट दिया आैर उसका शव रजबन क्षेत्र में फेंक दिया था। 19 अप्रैल को मृतक इमरान अपने पड़ोस की शादी में गया था। यहीं उसे पड़ोस के दो किशोर मिले आैर उसे दावत देने के बहाने अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने दोनों किशाेर से पूछताछ के आधार पर बताया कि दोनों का कहना है कि इमरान उनसे पैसे छीन लेता था आैर खाने की चीजें खाता था। नहीं देने पर उनसे मारपीट करता था। उसे सबक सिखाने का उन्होंने निर्णय लिया आैर मार दिया।

यह भी पढ़ेंः मायावती ने भूमिहीनों को पट्टे की जमीन दिलार्इ थी, कोर्ट से जीतने के बाद भी अफसर कब्जा नहीं दिला रहे!

ये भी पढ़ें

इस शहर को मिलने जा रही है फोरेंसिक मोबाइल लैब वैन, अपराधियों को जल्द पकड़ने में मिलेगी मदद
Published on:
26 Apr 2018 10:49 am
Also Read
View All