
मेरठ। मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में महिला को अगवा करके उसके पति के सामने ही चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए आराेपी उसे गांव कैली के सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित महिला किसी तरह लिफ्ट लेकर हापुड़ कोतवाली पहुंची। फिर उसे पुलिस खरखौदा थाने लेकर पहुंची, लेकिन यहां थाना खरखौदा आैर थाना लिसाड़ी गेट में सीमा विवाद हो गया आैर काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में पीड़िता को लिसाड़ी गेट थाने भेज दिया गया। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी मोहम्मद असलम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपियाें को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
पति के साथी थे चारों युवक
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। दोपहर को उसका पति अपने चार साथियों के साथ कार में आया। उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि उसे हापुड़ के जंगल में ले गए, जहां उसके पति के सामने चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में मारपीट करके उसे कैली गांव के जंगल में फेंक दिया। किसी तरह पीड़िता लिफ्ट लेकर हापुड़ कोतवाली पहुंच गई। मामला खरखौदा थाने का होने के कारण हापुड़ पुलिस की महिला दारोगा तरुणा पीड़िता को खरखौदा थाने ले आई। खरखौदा और हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में उसे लिसाड़ी गेट का मामला बताकर वहां भेज दिया।
यह भी पढ़ेंःमायावती ने भूमिहीनों को पट्टे की जमीन दिलार्इ थी, कोर्ट से जीतने के बाद भी अफसर कब्जा नहीं दिला रहे!
Published on:
26 Apr 2018, 9:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.