मेरठ

UP Weather: गर्मी से UP में हाहाकार, दुबई से अधिक जिलों का तापमान, लू और गर्मी से अभी और तपेगा प्रदेश

यूपी में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। खाड़ी देश दुबई से अधिक गर्मी यूपी में पड़ रही है। यूपी के जिलों का तापमान दुबई से अधिक है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 11:36 AM IST
UP Weather: गर्मी से हाहाकार, दुबई से अधिक यूपी के जिलों का तापमान, लू और गर्मी से अभी और तपेगा प्रदेश
UP Weather: गर्मी से हाहाकार, दुबई से अधिक यूपी के जिलों का तापमान, लू और गर्मी से अभी और तपेगा प्रदेश

UP Weather update: पूरा यूपी इस समय गर्मी से तप रहा है। यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान इस समय 40 डिग्री सेल्सियर से अधिक है। जबकि खाडी देश दुबई में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यूपी में गर्मी और बढ़ेगी।

देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में भीषण गर्मी तेवर दिखा रही है। हालात ये हैं कि लोग सुबह से ही अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं और शाम को पांच बजे तक शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा होता है। यूपी के पूर्वी जिलों लखनऊ, कानपुर, बनारस, प्रयागराज, हमीरपुर, बांदा, झांसी चित्रकूट सहित अन्य प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान इस समय 42—44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

ऐसा ही हाल पश्चिम यूपी के जिलों का भी है। गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन और ऐसे ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि यूपी में अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगले चार से पांच दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि यूपी में अभी इस सप्ताह मौसम साफ रहने की उम्मीद है। गर्मी गर्मी बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर अभी कुछ कहना संभव नहीं है।

Updated on:
13 Jun 2023, 11:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला