मेरठ

बसपा में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, मंडल और जिला प्रभारी बदले, मायावती ने मिशन-2027 के लिए बनाई नई टीम

BSP Chief Mayawati: मिशन-2027 को लेकर बसपा में फेरबदल का दौर जारी है। सोमवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मेरठ के मंडल और जिला प्रभारी में ‌फेरबदल कर दिया।

less than 1 minute read
Apr 01, 2025
मायावती।

सोमवार को बसपा नेतृत्व ने मंडल और मंडल के जिलों के पदाधिकारियों में फेरबदल की सूचना जारी की गई। अब तक मेरठ मंडल के प्रभारी रहे रवि जाटव को अब मेघानंद जाटव के साथ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, पुष्पेन्द्र जाटव, प्रबुद्ध कुमार जाटव को मेरठ, बागपत और हापुड़ जिले का मंडल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इसी तरह पश्चिम क्षेत्र प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, विजय सिंह और मोहित आनंद को मेरठ मंडल का ओवरऑल प्रभारी बना दिया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य रहे ऋषि गौतम को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मेरठ जिले का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह पर प्रमोद विमल को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

लग-अलग समय पर अलग-अलग प्रयोग

2012 से सत्ता से दूर हो चुकीं मायावती ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग प्रयोग किए हैं। साल 2007 में ब्राह्मणों को साथ लेकर साथ सत्ता में आई थीं, लेकिन 2014 में उन्होंने मुसलमान को तवज्जो दी पर तब वह हाशिये पर रहीं। 2019 और 2022 में भी अलग-अलग प्रयोग किए, लेकिन बसपा की वापसी नहीं करा सकीं। अब देखना होगा कि साल 2027 में मायावती का नया प्रयोग कितनी सफलता दिला रहा है।

Published on:
01 Apr 2025 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर