मेरठ

कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ऑक्सीजन सिलेंडर लूटा, मरीज की माैत

ऑक्सीजन सिलेंडर oxygen cylinder लूट लिए जाने का यह पहला सामने आया है पुलिस ने सीसीटीवी cctvरिकार्डिंग की मदद से लुटेरों की इनोवा Innova कार का नंबर पता कर लिया है अब लुटेरों की तलाश की जा रही है। समय पर सिलेंडर ना मिलने से मरीज की माैत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2021, 8:33 PM IST
oxygen.jpg
oxygen cylinder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) कोरोना संक्रमण के दौर में अब ऑक्सीजन सिलेंडरों oxygen cylinder की भी लूट होने लगी है। मेरठ के गढ़ रोड पर थाना मेडिकल क्षेत्र में इनोवा सवार (thieves on innova ) युवकों ने दिन दहाड़े एक युवक से तमंचे की नोक पर ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया। युवक के शोर मचाने पर पास ही तैनात फैंटम पुलिस कर्मियों ने इनोवा गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। उधर जिस रोगी के लिए युवक ऑक्सीजन सिलेंडर oxygen cylinder लेकर जा रहा था समय पर ऑक्सीजन ना मिलने उसकी माैत हो गई।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना मेडिकल में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इनोवा सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फलावदा निवासी अरुण कुमार के एक परिजन गढ़ रोड स्थित केडीएम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आने को कहा गया। अरुण कुमार अपने एक साथी के साथ आक्सीजन सिलेंडर लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच इनोवा सवार युवकों ने अरुण की बाइक को मेडिकल कॉलेज के सामने ऑवरटेक कर रोक लिया। इनोवा के अंदर से कुछ युवक उतरे उन्होंने अरुण को तमंचा दिखाया और सिलेंडर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद युवक इनोवा में सिलेंडर रखकर किठौर की ओर फरार हो गए। पीड़ित अरूण ने शोर मचा दिया।

इस पर कुछ दूर पर खड़ी फैटम पुलिस के जवानों ने इनोवा का पीछा करना शुरू किया लेकिन इनोवा पुलिसकर्मियों के आंखों से ओझल हो गई। पीडित अरूण ने फोन का लूट की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी। इसके बाद आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनोवा का नंबर पता चल गया है। थाना मेडिकल इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनोवा में सवार युवकों की पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अरुण के मरीज को ऑक्सीजन समय पर न मिलने से मौत हो गई।

Updated on:
13 May 2021, 8:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला