मेरठ

BSF जवान के घर घुसा चोर, लाखों के माल पर कर दिया हाथ साफ

देशकी सुरक्षा कर रहे बीएसएफ जवान के घर हो गया ये कांड, मची खलबली  
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 5:50 PM IST
bsf
बीएसएपफ जवान के घर धुसा चोर, लाखों के माल पर कर दिया हाथ साफ

बागपत. बागपत रोड रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कालोनी में रविवार देर रात बीएसएपफ जवान के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने हजारों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की भनक लगने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देकर चारों को पकडने की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित मंजेश्वर कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार की शाम मकान के बाहर सोया हुआ था। सुबह करीब 4 बजे उठ कर देखा तो कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उसने जांच की तो 4900 रूपये, चांदी की पाजेब, पैरों की चुकटी समेत अन्य सामान गायब मिले।


इसके बाद तत्काल इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले भी कालोनी में चोरों ने गनमैन के घर में भी चोरी कर हजारों का सामान चोरी कर लिया था। लेकिन इस घटना की शिकायत के बाद भी उसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित ने अपने कालोनी निवासी एक युवक पर ही चोरी करने की आशंका जताई हैं। पीड़ित ने चैकी प्रभारी सुशील कुमार से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

यह घटना अपने आप में एक अलग घटना है। यानी जो जवान देश की सुरक्षा कर रहा है, उसका घर भी सुरक्षित नहीं है। अगर जवानों के परिवार वाले सुरक्षित नहीं रहेंगे तो जवान सीमा सुरक्षा में कैसे पूरी तनमयता के साथ खड़े रह पाएंगे। देश के साथ ही घर की सुरक्षा की टेंशन जवानों की सुरक्षा और सेहत दोनों ही हिसाब खतरनाक है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला