बताया जाता है कि इस दौरान वहां मौजूद दूसरे साधुओं ने दोनों को अलगकर बीच बचाव कराया। लेकिन इस वारदात में वह साधु बुरी तरह से घायल हो चुका था, जिसके बाद जहाँ वह सो रहा था, उसी स्थान पर सुबह को किशनगिरी का मंदिर में शव पड़ा मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मन्दिर में मौजूद अन्य साधुओं ने आरोपी साधु राधेगीरी पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन, फिलहाल पुलिस हत्या से इंकार कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट करने का दावा पुलिसाधिकारी कर रहे हैं।