मेरठ

यूपी: पुनर्विवाह करने पर मिली गांव छोड़ने की धमकी

विधवा केे पुर्नविवाह करने पर पहले पति के परिजनों से मिली धमकी सुरक्षा के लिए पीड़िता ने लगाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2021, 12:56 PM IST
up news
काल्पनिक तस्वीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) विधवा को पुर्नविवाह करना भारी पड़ गया। आराेपों के अनुसार पहले पति के परिजनों ने गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी ( threatened ) दी गई है। पीड़िता ने एसएसपी से अपनी और पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला गीता ने बताया कि वह ग्राम साधू नंगली थाना दौराला की रहने वाली है। उसकी पहली शादी वर्ष 2002 में पाली गांव के रहने वाले महकेश से हुई थी। महकेश से गीता को तीन पुत्र हुए। वर्ष 2020 में महकेश की मृत्यु हो गई। उसके बाद उसने पाली गांव के ही अरविंद से दूसरी शादी कर ली। गीता का कहना है कि उसने शादी का पंजीकरण भी कराया है।

आराेप है कि अब उसके पहले पति के परिजन दूसरी शादी का विरोध कर रहे हैं। पहले पति के परिजन गीता की इस शादी से खुश नहीं है। वह जब अपने पति के साथ गांव पाली पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई और गांव छोड़कर चले जाने की धमकी दी। गीता का आरोप है कि पहले पति के परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर वो गांव में अपने दूसरे पति के साथ घुसी तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा।

Updated on:
21 Mar 2021, 12:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला