मेरठ

मेरठ में मुकदमे की पैरवी करने वालों को धमकियां मिलने का एक आैर मामला आया सामने

एसएसपी से लगार्इ गुहार, आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 9:49 PM IST
meerut
बदमाश मुकदमे की पैरवी कर रहे लोगों को दे रहे एेसी धमकियां, पुलिस कुछ नहीं कर पा रही

मेरठ। बदमाशों के ऊपर खाकी का कोई खौफ नहीं है। मुकदमे की पैरवी कर रहे लोगों को खुलेआम घर में घुसकर बदमाश जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को शिकायत किए जाने के बाद भी बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मेरठ के सोहरका गांव में मुकदमे की पैरवी को लेकर लाइव मर्डर हो चुके हैं, जिसमें लखनऊ डीजीपी तक ने मामले का संज्ञान लिया था। इसी तरह रजापुर में भी मुकदमे की पैरवी पर धमकी दी गई और न मानने पर महिला को गोलियों से भून दिया था।

युवक घायल करने पर दर्ज करार्इ थी रिपोर्ट

मामला थाना लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी का है। जहां पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि उनके घर के युवक पर रंजिशन हमला कर पहले तो घायल किया। पीड़ितों ने जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी कई साथियों के साथ हथियार लहराता हुआ घर में घुसा और दर्ज रिपोर्ट और मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर दहशत में आए परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जान बचाने की गुहार लगाई है।

दो जेल में बंद, बाकी फरार

जाकिर कालोनी निवासी पीड़ित साजिद ने बताया कि कुछ दिन पहले आधा दर्जन लोगों ने उसके भाई का अपहरण कर लिया था और उसकी पिटाई कर उसे मरा हुआ समझकर घर के बाहर फेंककर भाग गए थे। मामले की रिपोर्ट थाना लिसाड़ी गेट में दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया था। जबकि बाकी अन्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

केस वापस लेने को लेकर फायरिंग

आरोप है कि शुक्रवार को कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर आए और हवाई फायरिंग कर उन्हें डराया और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। रात को आरोपियों ने एक बार फिर पूरे परिवार को धमकाया। पीड़ित परिवार ने एएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और पुराने केस में उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। एसओ लिसाडी गेट का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला