मेरठ

मेरठ में फिर मुठभेड़ः पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग में तीन अपराधी हुए पस्त

मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 12:31 PM IST
encounter

मेरठ. एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ से मेरठ शहर थर्रा उठा। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमासों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पहुँचकर पूरे मामले का जायजा लिया।

दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि नूर नगर की पुलिया के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फ़िराक़ में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे तो वहाँ कुछ लोग वास्तव में मिले। इन लोगों ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान तीन बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। जिससे वे सभी घायल हो कर वहीं गिर गए। हालांकि, इस दौरान कुछ बदमाश फरार होने कामयाब रहे। इन लोगों की तलाश में भी पुलिस ने कॉम्बिंग की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियो ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के नाम ओज़ैफा , इरशाद और दानिश है। इनके पास से दो तमंचे और पिस्टल भी बरामद हुई है। इन बदमाशों पर लूट, हत्या और डकैती जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। जिनमें ये वांछित चल रहे है। फ़िलहाल, पुलिस और गहराई से इनका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है । गौरतलब है कि सूबे में एक के बाद एक एनकाउंटर हो रहे हैं, लेकिन बदमाशों के हौसले फिर भी बुलंद है। वहीं, ऐसे बदमाशों को सबक सिखाने में पुलिस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान