मेरठ

आंधी और बारिश से गेहूं और आम की फसल को पहुंचा नुकसान, अगले 48 घंटे के मौसम के लिए अलर्ट

Highlights रविवार की रात वेस्ट यूपी के कई जनपदों में बदला मौसम बारिश के चलते कई होर्डिंग और पेड़ों ने रास्ते अवरुद्ध किए अगले 48 घंटों में भी फसल को भारी नुकसान के आसार  
2 min read
• •
Updated: 4 May 2020, 10:08 AM IST
meerut

मेरठ। रविवार को दिन में गर्मी के बाद रात को आंधी और तेज बारिश से मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में मौसम बदल गया है। रविवार को देर रात तक तेज बारिश से गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में भी तेज हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मैदानों का मिजाज छोटे से ब्रेक के बाद रविवार की देर शाम फिर से बिगड़ गया। देर शाम मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हुई। इसके कारण मेरठ की में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। रविवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार के मुकाबले दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रविवार को दिन मेें तापमान में हल्की वृद्धि होते ही देर शाम को मौसम बदल गया। एकाएक तेज आंधी ने मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में दस्तक दी। पूरे क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चली। आंधी से कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग भी गिर गए और बिजली गुल हो गई।

आंधी बारिश के कारण आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिक डा. सत्येंद्र कुमार खारी का कहना है कि इस समय वेस्ट यूपी में 10 से 15 प्रतिशत गेहूं की कटाई चल रही है। काफी फसल थ्रेसिंग के लिए खेतों में पड़ी है। मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के दतावली, मानपुर, किनानगर, अब्दुल्लापुर में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश होने के आसार हैं, इससे नुकसान और अधिक बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। अगले 48 घंटों में आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। दो दिन तक मौसम स्थिर बना रहेगा।

Updated on:
4 May 2020, 10:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप